गुरुवार, 1 नवंबर 2018

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

बिहारीजी के मंदिर में हुआ श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन

भरतपुर के बिहारीजी मंदिर प्रांगण में श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित हुआ. श्याम सखा मंडल त्योंगा की ओर से आयोजित संकीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर गुणगान किया. संकीर्तन में बृज के कलाकारों ने कृष्ण कन्हैया और बाबा खाटू के भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया. इसके अलावा ब्रज संस्कृति के अनुरूप राधा कृष्ण झांकी का भी सचित्र बखान कर श्रद्धालुओं को ब्रज की अनुभूति से अभिभूत कर दिया. कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ और माता रानी सहित सभी देवताओं के भजन गाए और माहौल को भक्तिमय बना दिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CPV6Ri

बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता की विजेता बनीं बरखा और राहत

कोटा के 125वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के विजयश्री रंगमंच पर हर दिन एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व दर्शकों को आकर्षित करने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं. सोमवार की रात यहां ब्यूटी कॉन्टेस्ट बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता हुई. दुल्हन सी सजी हुई युवतियों को देख ऐसा लगा मानों विजयश्री रंगमंच पर चांद का नूर उतर आया हो. करीब 1 घंटा चली प्रतियोगिता में 14 युवतियों ने भाग लिया. युवतियां राजस्थानी लहंगा, राजपूती सूट, लहंगा सूट, कुर्ती सूट, सलवार सूट, कट ब्लाउज सूट, चुन्नी सूट, लाचा सहित कई आकर्षक परिधानों में सज धजकर कैटवॉक करने पहुंचीं. प्रतियोगिता की प्रतिभागियों में विजेताओं का निर्णय श्रृंगार और ड्रेस के आधार पर किया गया, जिसमें बरखा सक्सेना व राहत फर्स्ट रही तो सोनी शर्मा सैकंड व याशिका थर्ड स्थान पर रही.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OXuSn8

हेलिकॉप्टर क्रैश: खुली आपदा प्रबंधन की पोल

पाली जिले के बोमदरा में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर वहां बड़ी भीड़ जुट गई. जिले के सभी आला अधिकारी भी वहां पहुंच गए. कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हुए थे. हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पाकर मौके पर सबसे पहले पुलिस और एम्बुलेंस टीम पहुंची लेकिन जिस आपदा प्रबंधन टीम को सबसे पहले पहुंचा चाहिए था वही सबसे अंत में पहुंची. जीआरपी पुलिस भी अंत में ही पहुंचने वालों में शामिल थी. बाद में खुलासा हुआ कि आपदा प्रबधन की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CR4nbL

VIDEO: पीपल के पेड़ पर चढ़ गया भालू, वन विभाग उतारने में जुटा

करौली जिले मंडरायल स्थित नीदर मोड पर एक पीपल के पेड़ पर भालू चढ़ गया, जो ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना रहा. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और भालू को पेड़ से उतारने के प्रयास में जुट गई. खबर लिखे जाने तक उसे उतारने के प्रयास जारी थे. मंडरायल सरपंच योगेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक भालू नीदर मोड पर दिखाई दिया. लोगों का शोरगुल सुनकर वह पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और वहीं बैठा है. घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. (रिपोर्ट- धर्मेंद्र)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OYSYhj

मेवाड़ के कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह ने 11 साल बाद फिर थामा बीजेपी का दामन

बता दें, मेवाड़ के राजसमंद की नाथद्वारा सीट पर लंबे समय से बीजेपी काबिज रही है. वहां के विधायक कल्याण सिंह का देहांत हो जाने के कारण सीट अभी खाली है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zerzgK

प्रदेश में साधु संतों में बढ़ रहा है सियासी प्रेम, कई जगह से जताई जा रही है दावेदारी

प्रदेश में पिछले चुनाव में दो संतों के लोकसभा चुनाव जीतने और योगी आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से साधुओं में सियासी चाहत परवान चढ़ने लगी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yFA7xA