गुरुवार, 30 अगस्त 2018

जयपुर ACB की कोटा में कार्रवाई, मंडी सचिव सहित पांच गिरफ्तार

जयपुर एसीबी की टीम को इस रिश्वतखोरी के मामले की जुलाई से ही जानकारी थी. उन्होंने बताया कि ठेकेदार से तीन लाख 68 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये लेते हुए भामाशाह मंडी के कार्यालय में एईएन अमर सिंह और जेईएन सोमेश अग्रवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2omBEmT

सरकार करेगी 80 हजार शिक्षकों का सम्मान, काले कपड़ों पर लगाई पाबंदी

राज्य सरकार के इस समारोह में आने के लिए प्रति शिक्षक 1700 रुपये का यात्रा भत्ता दिया जाएगा. इसके साथ ही समारोह में काले कपड़े पहनकर आने पर भी पाबंदी रहेगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2wxpVpa

छात्रसंघ चुनाव : एनएसयूआई के प्रदेश अध्‍यक्ष और प्रत्‍याशी पर जानलेवा हमला

राजस्थान विश्वविद्यालय समेत राज्य के कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 31 अगस्त को मतदान होने वाले हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2woDLLm

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक

बीकानेर संभाग में 6 सितम्बर से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सेनी ने मोर्चा कार्यकर्ताओ की बैठक ली और मुख्यमंत्री की बीकानेर संभाग की यात्रा को आमजन की यात्रा बनाने की बात कही.अशोक सेनी ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि 4 अगस्त से शुरू हुई इस गौरव यात्रा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार काम कर रहा है. गौरव यात्राउदयपुर और जोधपुर के बाद 6 सितम्बर को बीकानेर संभाग में आएगी. मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्रो में जहां-जहां यात्रा जाएगी कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करने के साथ जनता को यात्रा से जोड़ने का काम करेगा.बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली,प्रियंका,जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह,सुरेन्द्र सिंह शेखावत सहित संभाग भर से आए पदाधिकारी मोजूद रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Nwoq1D

छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़, फायरिंग

अलवर के बहरोड़ क्षेत्र में बुधवार को छात्र संघ चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ी में दूसरे प्रत्याशी के साथ के लोगों गाड़ी को रोककर तोड़फोड़  और फिर फायरिंग की है. इसके बाद गाड़ी में सवार वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष के छोटे भाई सोनू यादव और उसके अन्य साथियों ने खेतों में भाग कर अपनी जान बचाई और इस मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची बहरोड़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई है. पुलिस के अनुसार एबीवीपी के प्रत्याशी योगेश यादव के समर्थक सोनू यादव और अन्य लोग गाड़ी में बैठ कर खोरी खापरिया गाँव से जा रहे थे तभी एनएसयूआई छात्र नेताओं ने उनकी गाड़ी को रोककर की गाड़ी में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दी.इसके बाद सोनू और अन्य लोगों ने खेतों में जा कर अपनी जान बचाई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2wmxEaj

होड़ा क्षेत्र के सरकारी स्कूल में नशे की हालात में मिले गुरुजी

यदि शिक्षक ही शिक्षा के मंदिर में नशे की हालात में मिले तो वहां पढ़़ने वाले बच्चों का भविष्य कैसे निखरेगा. चित्तौड़गढ़ जिले के होड़ा क्षेत्र स्थित सरकारी विद्यालय अर्जुन गुर्जर नामक अध्यापक आए दिन नशे की हालात में अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों से अभद्र व्यवहार करता है. बुधवार को तो शिक्षक ने सारी हदें पार करते हुए विद्यालय प्रांगण में बने चबूतरे पर ही शराब का सेवन कर नशे में धुत होकर वहीं लेट गया. जिसकी हरकतों को बच्चे और ग्रामीण मोबाइल में कैद करते नजर आए. इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी कई बार अवगत कराने के बावजूद शिक्षक को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, ऐसे हालात का असर छात्रों के भविष्य पर भी पड़ना स्वाभाविक है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2wvQjj7

गौरव यात्रा से पहले भीलवाड़ा में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

भीलवाड़ा में मुख्‍यमंत्री की गौरव यात्रा से पूर्व बुधवार को नगर विकास न्‍यास ने पुर रोड पर अति‍क्रमण हटाने का अभियान शुरू किया. अति‍क्रमण हटाने के दौरान यूआईटी ने भेदभाव करते हुए कच्‍चे अतिक्रमण तो हटाए लेकिन रसूखदारों के पक्‍के अतिक्रमण का हाथ भी नहीं लगाया. जिसके कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया और उनकी दस्‍ते से तिखी नोक-झोंक भी हुई. क्षेत्रवासी राधेश्‍याम वैष्‍णव ने कहा कि मैंने इस रोड पर स्थित एक निजी स्‍कूल और फैक्‍ट्री द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को मुख्‍यमंत्री शिकायत पोर्टल पर डाली थी. इसके कारण आक्रोशित यूआईटी कर्मचारियों ने मेरी सड़क से 10 फीट दूर कच्‍ची फैक्‍ट्री को तोड़ दिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2onBD1W