शिल्पी आसाराम के छिंदवाड़ा आश्रम में वार्डन थी. वह आसाराम की नजदीकी सहयोगी थी. पीड़िता ने अारोप लगाया था कि बलात्कार की साजिश में शिल्पी भी शामिल थी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QjT7Z3
Top18 breaking news blog provides English and Hindi News portal where users can find news, latest news, news today, breaking news, world news, current news, latest news today, online news, breaking news today, today's news headlines, Sports News, Bollywood News, News Blog, Politics News, Up News, hot news.
शिल्पी आसाराम के छिंदवाड़ा आश्रम में वार्डन थी. वह आसाराम की नजदीकी सहयोगी थी. पीड़िता ने अारोप लगाया था कि बलात्कार की साजिश में शिल्पी भी शामिल थी.
आग लगने से पीड़ित परिवारों का लाखों रुपये का घरेलू सामान के साथ डेढ लाख रुपये की नकदी भी जलकर भस्म हो गई. हादसे की सूचना लोगों ने दमकल को दी, लेकिन दमकल समय पर नहीं पहुंच सकी.
जयपुर पिछले कुछ सालों से अवैध हथियार तस्करों का हब बन रहा है. पिछले दो माह में पुलिस की स्पेशल टीमों ने 50 से भी ज्यादा बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है और हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया है.
भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवारी राजस्थान नव निर्माण संकल्प अभियान रथ लेकर शुक्रवार को कोटा पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बैठक ली.
भीलवाड़ा में पोषण और स्वच्छता माह के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोषण-स्वच्छता रैली निकाली गई. रैली को मुखर्जी उद्यान से जिला परिषद् प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, सीएमएचओ डॉ.जे.सी.जीनगर और आरसीएचओ डॉ.सी.पी.गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली मुखर्जी उद्यान से शुरू होकर रेल्वे स्टेशन चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा और सूचना केंद्र चौराहा होते हुए महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में पहुंची. रैली के माध्यम से नर्सिंग, एनसीसी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया.
पीएम नरेंद्र मोदी की संभावित यात्रा को लेकर शुक्रवार को सीएम वसुंधरा राजे ने पुष्कर का हवाई दौरा किया. उन्होंने हेलिकॉप्टर से विभिन्न स्थानों का जायजा लिया. सीएम राजे का हेलिकॉप्टर हेलीपैड के समीप से राउंड लगता हुआ ऊपर से ही अजमेर लौट गया. राजे का हेलिकॉप्टर जैसे ही पुष्कर में पहुंचा प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई. करीब 3 - 4 मिनट हेलिकॉप्टर हेलीपैड के ऊपर चक्कर लगाता रहा. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के हेलीपैड पर पहुंचने से पहले ही सीएम का हेलिकॉप्टर अपना राउंड पूरा कर लौट गया. सीएम ने हेलीपैड के निरीक्षण के लिए अपना हेलिकॉप्टर जमीन से कुछ दूरी पर उड़ाए रखा लेकिन इस दौरान मौके पर पुलिस प्रशासन सहित कोई भी जनप्रतिनिधि नही पहुँच पाया.बाद में पालिका अधिशाषी अधिकारी विकास कुमावत, थानाधिकारी नरेश शर्मा , पालिकाध्यक्ष कमल पाठक सहित अन्य विभागो के अधिकारी हेलीपैड पर पहुंचे .
अलवर में सीएमएचओ कार्यालय के बाहर एएनएम और एलएचवी यूनियन के आह्वान पर एएनएम और एलएचवी महिलाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इन महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांग पूरी करने की मांग की. इन महिला कर्मचारी ने बताया कि राजस्थान राज्य एएनएम और एलएचवी एसोसिएशन काफी समय से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सरकार एएनएम और एलएचवी महिलाओं की मांग को लेकर सकारात्मक रुख नहीं अपना रही है, जिससे महिलाओ में सरकार के खिलाफ आक्रोश है.