राजस्थान के दौसा में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है, सर्दी के सितम के चलते लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है, पिछले करीब 2 सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से फसलों को भी नुकसान होने लगा है, ठंड के चलते सरसों की फसल में पाले का प्रकोप देखा जा रहा है और कई जगह सरसों की फसल में भारी नुकसान भी हो चुका है, इसी के चलते सुबह दौसा जिले के ग्रामीण इलाकों में बर्फ की चादर जमी हुई दिखाई दी, खेतों में पानी देने के लिए पड़े काले पाइप सुबह बर्फ के चलते सफेद नजर आएऔर तो और वहीं फसलों के पत्तों एवं अन्य पेड़ पौधों पर ओस की बूंदे बर्फ में परिवर्तित हुई नजर आईं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QV8rju
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से जारी किया गया 418 बिंदुओं वाला जन घोषणा-पत्र अब सरकारी दस्तावेज हो गया. गहलोत कैबिनेट की शनिवार को हुई पहली बैठक में इसका अनुमोदन कर दिया गया है.
राजस्थान के कोटा में एक बार फिर चेन स्नेचर का दुस्साहास देखने को मिला, शहर के तलवंडी बी सेक्टर में स्कूटी सवार महिला के गले पर बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़ ले गया. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई, दरअसल महिला इंदु सोनी अपने बच्चे के साथ स्कूटी से मार्केट जा रही थी, तभी पीछे आए एक बाइक सवार ने महिला इंदु सोनी के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया, इस दौरान महिला का बैलेंस बिगड़ा और बच्चे सहित सड़क पर जा गिरी. वारदात के वक्त वहां से गुजर रही दूसरी महिला भी सहम जाती है और बचती बचाती हुई वारदात की शिकार हुई महिला को सड़क से उठाने पहुंचती है. वारदात की सूचना के बाद जवाहर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब आरोपी की तलाश कर रही है.
राजस्थान के डूंगरपुर में एक ट्रक ड्राइवर ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे के दरवाजे को कटर से कटवाकर शव को बाहर निकाला, वहीं मृतक की शिनाख्त बदा उर्फ पप्पू मीना के रूप में हुई जो कि डूंगरपुर में इस मकान में करीब 10 साल से रह रहा था. बताया जा रहा है पप्पू मीना दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकला, इसी कारण पड़ोसियों को संदेह हुआ और लोगों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने कटर मंगवाकर कमरा खोला. लोगों के मुताबिक पप्पू की पत्नी पिछले दो महीने से अपने पीहर से नहीं लौटी थी, इसी कारण वो तनाव में था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
नववर्ष के स्वागत के लिए पुष्कर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. देशी-विदेशी लोगों के लगातार आने से कस्बे में मेले जैसा माहौल है.