गुरुवार, 30 जून 2022

उदयपुर हत्याकांड: आरोपी रियाज ने कन्हैयालाल की हत्या का वीडियो भेजा था पाकिस्तान

Rajasthan Hate Killing: राजस्थान के उदयपुर जिले में हुए टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. पूरे देश में हड़कंप मचा देने वाले इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज ने जांच एजेंसियों को बताया कि उसने कन्हैयालाल की हत्या का वीडियो पाकिस्तान के एक ग्रुप में भेजा था. जिस ग्रुप में ये वीडियो भेजा गया, वो पाकिस्तानी आतंकियों का ग्रुप है. यह ग्रुप पूरी दुनिया में हत्याकांड और तालिबानी वीडियो वायरल करता है. आरोपी ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए कन्हैया की हत्या की गई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/rkpS0Ut

उदयपुर हत्याकांड मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, कानपुर के मरकज की भूमिका भी संदिग्ध, जानें अपडेट

Udaipur kanhaiyalal Murder Case: राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल मर्डर केस में 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वारदात का षडयंत्र रचने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा एक मरकज की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/Z4zG2uC

उदयपुर एसपी मनोज कुमार और आईजी हिंगलाजदान पर गिरी गाज, देर रात सरकार ने दोनों को हटाया

उदयपुर हत्याकांड के बाद राजस्थान सरकार अलर्ट मोड पर है. तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने हत्याकांड के आरोपियों को अजमेर जेल शिफ्ट करवा दिया है. इतना ही नहीं उदयपुर के एसपी और आईजी को भी हटा दिया गया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/tYoyIB3

उदयपुर हत्याकांड के दोनों आरोपी देखते थे तालिबानी वीडियो, बोले- हत्या का पछतावा नहीं: सूत्र

Udaipur Tailor Murder Case: राजस्थान में उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल की दर्दनाक हत्या करने वाले रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को इसका कोई पछतावा नहीं है. सूत्रों का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है कि उन्होंने किस तरह के हत्याकांड को अंजाम दिया है. गुरुवार शाम दोनों आरोपियों को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन से स्थानीय अदालत लाया गया था. उनके आने की खबर सुनते ही वकील बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में जमा हो गए. वकीलों ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/84BWge7

उदयपुर हत्याकांड: रियाज और गोस के निशाने पर था एक और शख्स, आतंकियों के वाट्सएप ग्रुप में रची गई थी साजिश

राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की पूछताछ में आरोपी नए राज से पर्दाफाश कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कन्हैयालाल के अलावा उनके निशाने पर एक और शख्स था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/FYKJ412

मानसून ने राजस्थान में किया प्रवेश: मौसम विभाग ने की घोषणा, जानें आज किन जिलों में होगी बारिश

Monsoon reached Rajasthan: मौसम विभाग गुरुवार को राजस्थान के लिये बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. मानूसन ने आज राजस्थान में प्रवेश कर लिया है. मौसम विभाग ने इसकी विधिवत घोषणा (IMD announced) कर दी है. मानसून के आगाज के साथ ही आज राजस्थान के 18 जिलों के लिये बारिश का ऑरेंज और 6 जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अब दो-तीन दिन बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पढ़ें मौसम से जुड़े बड़े अपडेट.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/5exadAB

उदयपुर मर्डर केस: कन्हैयालाल के शरीर पर मिले 26 घाव, हमलावरों ने ताबड़तोड़ किये थे वार

टेलर कन्हैयालाल के शरीर पर मिले 26 घाव: उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की क्रूरतापूर्वक हत्या (Udaipur Murder Case) के लिये हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार किये थे. कन्हैयालाल के शव के पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर 26 जख्म (Wounds) मिले हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस पर किस कदर हमला किया गया था. इस हमले में कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/rDOUnvE