बुधवार, 1 अगस्त 2018

छेड़छाड़ का आरोपी निलंबित नहीं हुआ तो नर्सिंग स्टूडेंट्स करेंगे उग्र आंदोलन

भीलवाड़ा के महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय की प्रशिक्षु नर्सिंग स्‍टूडेंट से सहायक मेल नर्स कर्मी ने छेड़छाड़ की. इसके विरोध में मंगलवार को नर्सिंग स्‍टूडेंट्स ने पीएमओ कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया. उन्‍होंने सहायक मेल नर्स कर्मी को निलंबित करने की मांग करते हुए पीएमओ ओपी आगाल को ज्ञापन भी सौंपा. उन्‍होंने निलंबन नहीं होने पर उग्र आन्‍दोलन की चेतावनी भी दी है. नर्सिंग स्‍टूडेंट रवि राज मालू ने कहा कि चार दिन पूर्व दिन में एक नर्सिंग छात्रा एमटीसी वार्ड में काम कर रही थी. जिसके साथ मेल नर्स नीरज ने छेड़छाड़ की. उसे धमकी दी कि उसने किसी को बताया तो वह उसे नहीं छोड़ेगा. इस पर हमने पीएमओ को इसकी शिकायत की तो उन्‍होंने नीरज का ट्रांसफर अन्‍य जगह पर कर दिया, लेकिन हमारी मांग है कि ट्रांसफर नहीं उनका निलंबन होना चाहिए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2M1Lpkn

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें