बुधवार, 1 अगस्त 2018

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिलाओं ने लगाया चौराहे पर जाम

भीलवाड़ा शहर में ऩए मीटर्स के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढता जा रहा है. मंगलवार को बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर संतोष कॉलोनी निवासी महिलाओं ने अजमेर चौराहे पर जाम लगा दिया. जाम के बाद महिलाएं कलेक्‍ट्रेट पहुंचीं और प्रदर्शन करते हुए स्कियोर कम्‍पनी से ठेका वापस लेने की मांग की. करीब आधे घण्‍टे तक अजमेर चौराहे पर जाम लग गया. क्षेत्रवासी महिला कमला देवी ने कहा कि हमारे पहले दो माह का बिल आता था, अब उससे दोगुना एक महीने का बिल आ रहा है. जिसके कारण हमारे घर का सारा बजट गड़बड़ा गया है. हम अपने बच्‍चों को पाले या लाइट के बिल भरें.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OycPjp

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें