बुधवार, 1 अगस्त 2018

अजमेर नगर निगम की साधारण सभा में हंगामा, पारित हुए विकास कार्यों के प्रस्ताव

अजमेर नगर निगम की साधारण सभा मंगलवार को काफी हंगामे के बीच शहर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों से जुडे विभिन्न प्रस्तावों को पास करने के साथ संपन्न हुई. डिप्टी मेयर संपत सांखला के खिलाफ साल 2010 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए चुनाव लड़ने के मामले में कोर्ट में धोखाधड़ी का मुकदमा चलने के कारण कांग्रेसी पार्षदों ने सभा के शुरू होने के साथ ही जोरदार हंगामा किया और डिप्टी मेयर संपत सांखला के इस्तीफे और उन्हें आसन के पास से उठने की मांग की. विपक्षी पार्षदों के हंगामे के चलते करीब डेढ घंटे तक सदन की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी.अपनी मांग पर अड़े कांग्रेसी पार्षदों ने सदन में ही धरना शुरू कर दिया, जिस पर सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AtGSWO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें