मंगलवार, 13 नवंबर 2018

VIDEO: होटल पर पुलिस की छापेमारी, हथियार बरामद

राजस्थान में भरतपुर के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कई हथियार बरामद किए हैं. एसपी केसर सिंह शेखावत की अगुवाई इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. होटल की तलाशी में कई धारदार हथियारों के साथ पिस्तौल बरामद हुआ है. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही बदमाश होटल छोड़कर भागने में कामयाब हो गए. बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरत रही है. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिले के उन्नति होटल में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी केसर सिंह शेखावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QCg0Hv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें