राजस्थान के डूंगरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों और परम्पराओं का दौर शुरू हो गया है. आज जिले के मांडा और छापा गांव में परंपरागत गाय दौड़ का आयोजन किया गया. जहां दोनों ही आयोजनों में गाय दौड़ को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे. इस दौड़ में खास बात ये रही कि पशुपालकों ने बेजुबान गायों को आतिशबाजी के साथ दौड़ाया. ग्रामीण क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह रहता है. वहीं इस दौड़ में विजेता रही गाय के रंग के आधार पर आने वाला वर्ष कैसा रहेगा इसका अनुमान भी लगाया जाता है. साथ ही दोनों आयोजनों के दौरान निर्वाचन विभाग के कार्मिकों ने ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता का सन्देश देते हुए आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ भी दिलाईfrom Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OymFkr
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें