सोमवार, 29 अप्रैल 2019

VIDEO : चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका, मोदी का मुखौटा पहनकर किया योग

पूरे देश के साथ बीकानेर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 3 मई को मोदी बीकानेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. ऐसे में सोमवार को जवाहर पार्क में योग करने वाले लोगों ने नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ZL1aDs

अलवर में आधा दर्जन बाल अपचारी गेट तोड़कर हुए फरार, एक को वापस पकड़ा

अलवर जिले के शिवाजी पार्क थाने से महज 50 मीटर दूर हसन खां मेवात नगर स्थित बाल संप्रेषण गृह से आधा दर्जन बाल अपचारी गेट तोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद संप्रेषण गृह के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2DD8GqR

VIDEO: दौसा में वोट बारात निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

लोकसभा चुनाव में एक तरफ राजस्थान के 13 लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे. वहीं शेष 12 सीटों पर प्रशासन मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक कर रहा था. आज दौसा में भी सतरंगी सप्ताह के तहत वोट बारात का आयोजन किया गया. इस वोट बारात के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश दिया. दौसा शहर की रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से यह वोट बारात गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई और शहर के प्रमुख प्रमुख मार्गों से होती हुई राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी चौक में पहुंची. इस दौरान वोट बारात में वोट के गीतों से आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया गया. जैसे ही यह वोट बारात गांधी चौक स्कूल में पहुंची तो वहां मंगल तिलक लगाकर वोट बारात का स्वागत किया गया. इसके बाद गांधी चौक स्कूल में मतदान की शपथ भी दिलाई गई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ZIysTO

प्रदेश का दुर्गम पोलिंग बूथ 'उतरज', 6 घंटे में पैदल 3 पहाड़ी पार करके पहुंचते हैं मतदाता

प्रदेश में एक मतदान केन्द्र 'उतरज' ऐसा भी है जहां पर मतदाताओं को वोट डालने के लिए पांच-छह घंटे पहले घर से निकलना पड़ता है. मतदाता वहां जाते समय अपना भोजन और पानी साथ ले जाते हैं. क्योंकि उन्हें घर आते-आते शाम हो जाती है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GHRbX6

VIDEO: परिवार सहित मतदान करने पहुंचे शेखावत, कहा- ये चुनाव राष्ट्रवाद बनाम बंशवाद का है

राजस्थान की सबसे हॉट सीट जोधपुर लोकसभा सीट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और बीजेपी के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत में कड़ी टक्कर नजर आ रही है. आज मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट करने पहुंच गए. खुद गजेंद्र सिंह शेखावत अपने परिवार सहित वोट करने के लिए न्यू गवर्नमेंट स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचे. इस मौके पर शेखावत के पिता शंकर सिंह शेखावत माता मोहन कवर पत्नी नोनन्द कंवर, वह बेटी सुहासिनी शेखावत शेखावत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शेखावत ने बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ZEmwm1

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का आरोप- नरेंद्र मोदी को मुझसे दुश्मनी है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2LdldY7

VIDEO: जब टीचर ने स्कूल में ट्यूशन के बहाने छात्रा के साथ की ये शर्मनाक हरकत

चूरू में प्राइवेट स्कूल के टीचर की गंदी करतूत ने स्कूलों में मासूमों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस बार चूरू जिले के सिरसला गांव में शिक्षा के मंदिर में एक टीचर की घिनौनी करतूत सामने आई है. आरोपी टीचर ने गणित का टयूशन देने का बहाना बनाकर कक्षा आठ में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा से अश्लील हरकतें की. छात्रा के साथ महिला थाने पहुंचे परिजनों ने आरोपी टीचर की गंदी हरकतों की तहरीर पुलिस को दी है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 7/8 पॉक्सो तथा एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Lk5s1s