शनिवार, 1 दिसंबर 2018

अजमेर में 15 हजार बच्चों ने रचा इतिहास, लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम

अजमेर शहर ने शुक्रवार को एक ऐसा इतिहास रचा है, जिससे उसका नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड व इंडिया लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड में दर्ज हुआ है. निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बनाए गए तिरंगे को लेकर यह रिकार्ड दर्ज हुआ है, शहर के पटेल मैदान में हजारों स्कूली बच्चों ने तिरंगे के विभिन्न रंगों वाले परिधान में एक साथ जुटकर अपना और शहर का नाम रोशन कर दिया. निर्वाचन विभाग की ओर आयोजित इस कार्यक्रम में 104 स्कूलों के 15 हजार बच्चे शामिल हुए और उन्होंने तिरंगा बनाकर इतिहास रचा. इस कार्यक्रम में कई दिव्यांग बच्चों ने भी भाग लिया और अपनी भागीदारी निभाई. तिरंगा बनाने में जिस तरह स्कूली बच्चों ने उत्साह दिखाया वह वाकई देखने लायक था. (रिपोर्ट- दीपक दाधीच )

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AHUjPt

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें