शनिवार, 1 दिसंबर 2018

VIDEO: भाजपा प्रत्याशी कोली को प्रचार के दौरान झेलना पड़ा भारी विरोध

सिरोही जिले के रेवदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जगसीराम कोली को गुरुवार को प्रचार के दौरान भारी विरोध झेलना पड़ा. यह विरोध नागाणी के ग्रामीणों ने किया और 'विधायक मुर्दाबाद' के नारे लगाए .यह सब मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक एक दिन पहले देर रात हुआ. गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रेवदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जगसीराम कोली के समर्थन में आमसभा करने के लिए रेवदर आई थीं. कोली के प्रचार के दौरान नागाणी पहुंचे थे जहां ग्रामीणों से बातचीत के दौरान गांव के कुछ लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए. ग्रामीणों के गुस्से की वजह गांव में कोई विकास कार्य नहीं होना बताया. (रिपोर्ट- शरद)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2U6gVlZ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें