शनिवार, 1 दिसंबर 2018

'गूंज' इंटर कॉलेज फेस्ट में 20 कॉलेजों के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जयपुर के लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में इंटर कॉलेज फेस्ट 'गूंज' का आयोजन किया गया. इसके तहत एलबीएस कॉलेज के नाम से चर्चित इस कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया . जिनमें डिबेट, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्विज, सोलो सिंगिग, स्कीट और ग्रूप डांस जैसे कार्यक्रम शामिल थे. इन प्रतियोगिताओं में शहर के 20 कॉलेजों के करीब 600 छात्र - छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. विद्याथियों ने इस अवसर पर लघु नाटकों का भी प्रदर्शन किया, जिनमें राजनीति और नेताओं पर केंद्रित ड्रामे को सबने सराहा. विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TWMfU5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें