बीकानेर में शुक्रवार को सरगम सप्ताह के छठे दिन दिव्यांगजनों ने रैली निकाल कर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया. उन्होंने कलेक्ट्रेट पर मानव शृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली. ट्राईसाइकिल रैली भी निकाली. रैली का शुभारंभ रतनबिहारी पार्क से किया गया, रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची. वहां जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एन के गुप्ता और एसपी सवाई सिंह गोदारा ने सभी दिव्यांगजनों को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया और मानव शृंखला बनाकर आमजन को प्रेरित किया. स्वीप प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सरगम के छठे सुर ‘धा’ पर आधारित इस कार्यक्रम की कलर थीम ‘औरेंज’ रखी गई है. इस दौरान ‘धन से ना धान से, वोट करेंगे ध्यान से’ संदेश प्रसारित किया गया. इस कार्यक्रम में सेवा आश्रम, राजकीय बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय नेत्रहीन आवासीय माध्यमिक विद्यालय ने भागीदारी निभाई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ADUco9
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें