बुधवार, 2 मई 2018

टोंक में ट्रांसफार्मर में लगी आग

टोंक जिला मुख्यालय पर भले ही विद्युत निगम करोड़ों रुपए खर्च कर लगातार विद्युत सुधार कार्यक्रम चला रहा हो लेकिन शायद ही कोई दिन होता है जब उसके किसी ट्रांसफार्मर में आग नहीं लगती हो. यहां बीती रात लगभग 12 बजे मोदी की चौकी क्षेत्र में लगे एक ट्रांसफार्मर में आग लगने का मामला सामने आया है. यहां ट्रांसफार्मर से उठती लपटों और चिंगारियों को देख स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के कॉल सेंटर व नगर परिषद के दमकल केंद्र को मामले की जानकारी दी. ख़ास बात यह कि यहां दमकल टीम तो तुरंत मौके पर पहुंच गई लेकिन विद्युत निगम द्वारा बिजली नहीं काटे जाने व फॉल्ट रेस्टोरेशन टीम के समय पर नहीं आने से आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rbAjjK

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें